सब्जी बेच रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

संवाद सहयोगी महुआ (वैशाली) अनुमंडल मुख्यालय बाजार के गांधी चौक पर बुधवार की शाम लगभ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 11:39 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 11:39 PM (IST)
सब्जी बेच रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
सब्जी बेच रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

संवाद सहयोगी, महुआ (वैशाली) :

अनुमंडल मुख्यालय बाजार के गांधी चौक पर बुधवार की शाम लगभग सात बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों सब्जी बेच रही एक 65 वर्षीया महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के गोली चलाने के समय महुआ पुलिस की पेट्रोलिग वाहन भी उसी जगह खड़ी थी। इसके बावजूद बदमाश महिला को गोली मारकर आराम से भाग निकले। गोली चलने की घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष गांधी चौक पहुच मामले की जांच कर शुरू कर दी है।. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम लगभग 7 बजे महुआ गांधी स्मारक चौक के निकट सड़क पर सब्जी बेच रही 65 वर्षीय महिला शीला देवी को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। घायल महिला अब्ढुलपुर गांव के नागेंद्र सहनी की पत्नी बताई गई है। उसे बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली महिला के सिर में लगी हे। इसके बाद वह वहीं गिर पड़ी तथा छटपटाने लगी।

बताया गया है कि गोली चलने के वक्त उससे कुछ ही दूरी पर महुआ पुलिस की पेट्रोलिग वाहन भी खड़ी थी। लेकिन पुलिस तथा आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी कि बदमाश महिला को गोली मार कर भाग निकले। जब सब्जी बेच रही महिला को खून से लथपथ छटपटाते हुए देख उधर से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो इसके बाद आसपास के लोगों को पता चला की गोली चली है। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद घटना की सूचना थानाध्यक्ष कृष्णा नंद झा को मिली तथा वह पहुंच कर घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भेजा। वही पुलिस की एक वाहन अपराधियों की पीछे भी लगी लेकिन उसे कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूनम केसरी भी यहां पहुंच गई। बदमाशों ने महिला को गोली क्यों मारी, इसका पता नहीं चल पाया है। घायल महिला के स्वजन भी किसी से वाद-विवाद की बात नहीं बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि बदमाश किसी दूसरे को गोली मारने आए थे। शायद गोली उसी पर चलाया गया हो जो सब्जी बेच रही महिला को लग गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिलहाल सभी बिदुओं पर गहन जांच की जा रही है। आसपास की दुकानों में लगे सीसी कैमरे से फुटेज भी पुलिस खंगाली जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इस बीच घायल महिला को स्थानीय अनुमंडल अस्पताल से हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी