जानमाल सुरक्षा की लगाई गुहार

चेहराकलां वैशाली। जमीन पर अवैध कब्जा करने की नियत से ससुर को ¨जदा जलाने के प्रयास करने को मामले में पीड़िता सुनीता देवी ने तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर जानमाल की सूरक्षा की गुहार लगायी है। शिकायत पत्र में दर्शाया है कि मेरे परिवार में कुल नौ मदस्य हैं।।जिसमेँ मुझे छ: लड़की व दो लडका और एक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 10:14 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 10:14 PM (IST)
जानमाल सुरक्षा की लगाई गुहार
जानमाल सुरक्षा की लगाई गुहार

संवाद सूत्र, चेहराकलां : जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से ससुर को ¨जदा जलाने के प्रयास करने के मामले में पीड़िता सुनीता देवी ने तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है।

शिकायत पत्र में दर्शाया है कि मेरे परिवार में कुल नौ सदस्य हैं जिसमें मुझे छह लड़की व दो लड़का और एक 80 वर्षीय ससुर मेरे साथ रहते हैं। उनके भरण पोषण के लिए मेरे पति संजय राम कलकत्ता में काम करते हैं। विगत कुछ वर्ष पूर्व में घर के बगल जमीन की खरीदारी की थी। जिस जमीन पर वाद संख्या 137/ 17 राजकुमारी देवी व सुनीता देवी बनाम राजोदेवी के नाम न्यायालय हाजीपुर में लंबित है। इसके बाबजुद भी गांव के दबंग प्रवृति संजय साह, मो. शौकत अली समेत अन्य लोगों ने मेरे पति के घर पर नहीं रहने का नाजाय•ा फायदा उठाते हुए 30 दिसम्बर 18 की रात्री के लगभग 2.15 बजे में 80 वर्षीय ससुर झोपड़ीनुमा घर में सोये हुए अवस्था में उक्त लोगों ने ¨जदा जलाने की नीयत से आग लगा दिया और घर के समान को लूट लिया था।

chat bot
आपका साथी