स्थापना दिवस पर अमर भारती स्मारिका का होगा प्रकाशन

वैशाली। वरीय नागरिक सेवा संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर अमर भारती स्मारिका का प्रकाशन ि

By Edited By: Publish:Sun, 31 Jul 2016 08:28 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jul 2016 08:28 PM (IST)
स्थापना दिवस पर अमर भारती स्मारिका का होगा प्रकाशन

वैशाली। वरीय नागरिक सेवा संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर अमर भारती स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा। हाजीपुर बागमली में रविवार को वरीय नागरिक सेवा संघ की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे धूमधाम से मनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष वीरचंद्र प्रसाद ने की। इस अवसर पर सचिव वीरेंद्रनाथ प्रसाद, दिनेश्वर प्रसाद, राज कुमार प्रसाद, प्रभुनाथ प्रसाद, लक्ष्मण राम, डा. राम प्रताप राय, डा. आर एन उपाध्याय, सतीश चंद्र शुक्ला, महेंद्र राम एवं रणविनय प्रसाद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी