सर्पदंश से लड़की की मौत

सुपौल। रामपुर वार्ड नंबर एक निवासी देवनारायण सिंह की 12 वर्षीय बेटी रिंकू कुमारी की मौत

By Edited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 04:58 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 04:58 PM (IST)
सर्पदंश से लड़की की मौत

सुपौल। रामपुर वार्ड नंबर एक निवासी देवनारायण सिंह की 12 वर्षीय बेटी रिंकू कुमारी की मौत सर्पदंश से हो गयी। इस बाबत परिजनों ने बताया कि वह घास काट रही थी। उसी दौरान सांप ने काट लिया। सांप के काटने का पता उसे नहीं चला। जब घर आई तक उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। तब लोगों को पता चला कि इसे सांप ने काट लिया है। गाव में झाड़ फूक के माध्यम से उपचार शुरू किया गया। लेकिन स्थिति बिगड़ते देखकर छातापुर पीएचसी भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी