गांधी के सपनों को साकार करने हेतु भाजपा ने की पदयात्रा

5 नवंबर से राज्य सरकार ने सरकारी स्तर पर धान खरीद शुरू करने की घोषणा की थी। परन्तु पैक्स चुनाव होने के कारण किसानों का धान खरीद तो दूर कहीं इसके लिए तैयारी तक नहीं दिख रही है। जिले में कहीं भी एक छटाक धान की खरीद नहीं हुई है। उधर किसान तैयार धान के उचित मूल्य पर बिक्री के लिए दर-दर भटक रहे हैं। किसानों को उम्मीद थी कि 15 नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी तथा उनके खेतों से उत्पादित धान की बिक्री सही मूल्य पर हो सकेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 07:05 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:14 AM (IST)
गांधी के सपनों को साकार करने हेतु भाजपा ने की पदयात्रा
गांधी के सपनों को साकार करने हेतु भाजपा ने की पदयात्रा

संवाद सूत्र, छातापुर(सुपौल): गांधी जी के 150 वीं जयंती के पखवाड़ा दिवस में छातापुर विधानसभा अन्तर्गत पांचवीं पदयात्रा निकाली गई। स्थानीय विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू के नेतृत्व में रविवार को निकाली गई पदयात्रा लक्षमीपुर, खूंटी एवं छातापुर पंचायत के पगडंडियों व कई टोले-मुहल्लों से होकर कटहरा पंचायत तक गई। पदयात्रा में शामिल भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भारत माता की जय तथा वंदे मातरम का नारा बुलंद कर रहे थे। कटहरा पंचायत में मछहा टोला से होकर निकली पदयात्रा विनोद साह के दरवाजे पर खत्म हुई। इस दौरान विधायक ने गांधी जी के स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के सपनों को साकार करने का अनुरोध किया। कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी गांधी जी के सपनों को साकार करने में दिन-रात एक किये हुए हैं। विधायक सहित अन्य नेताओं ने आमजनों से घर-घर शौचालय का निर्माण कर उसका उपयोग करने का आग्रह किया। साथ ही लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा जनहित और देशहित में संचालित योजना परियोजनाओं के बारे बताते इसका लाभ उठाने को कहा। पदयात्रा में विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र झा राघव, शालीग्राम पांडेय, विधानसभा प्रभारी बैद्यनाथ भगत, मंडल अध्यक्ष सुशील कर्ण, बिजली सिंह, गौरीशंकर भगत, सुरज चंद्र प्रकाश, किशोर कुमार मुन्ना, पवन हजारी, शिवशंकर पांडेय, रामटहल भगत, चंद्रदेव पासवान, मिथिलेश हजारी, दीपक पासवान, विरेंद्र मंडल आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

chat bot
आपका साथी