व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत आज

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में उपलब्धियों के आधार पर माह जनवरी 2020 के लिए जिलों की रैंकिग निर्धारित की गई है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी ने बुधवार को बिहार के 3

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Feb 2020 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 05:41 PM (IST)
व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत आज
व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत आज

सुपौल। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के द्वारा प्राप्त नालसा के पत्रांक एफ नंबर एल/34 /2018/ नालसा दिनांक 16.12.2019 के आलोक में 8 फरवरी 2020 को 10:00 बजे दिन से व्यवहार न्यायालय सुपौल के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें समझौता के आधार पर सभी प्रकार के मामलों का निष्पादन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल के सचिव प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल के द्वारा 10:00 बजे दिन में व्यवहार न्यायालय सुपौल में किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी