एक घर समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख

एसपी ने कहा कि आखिर गश्ती वाहन का टायर इतना खराब क्यों है। जिस पर वे सभी चुप बैठे। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि गश्ती वाहन का टायर जल्द बदलें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 07:39 PM (IST)
एक घर समेत हजारों की  संपत्ति जलकर राख
एक घर समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख

सुपौल। प्रखंड क्षेत्र के करहिया पंचायत के क्योटापट्टी गांव में बुधवार की रात अचानक आग लग जाने के कारण एक घर सहित अनाज, कपड़ा, बर्तन, जमीन का कागजात, नगदी सहित हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी अनुसार क्योटापट्टी निवासी बिनीलाल यादव के घर में चूल्हे की चिगारी से लगी आग में घर सहित घर में रखे सभी समान जलकर राख हो गए। पीड़ित ने बताया कि सपरिवार खाना खाकर सो गए थे। आग लगने का पता तब चला जब घर में सोए हुए लोगों को आग की ताप महसूस होने लगी। जिसके बाद घर में सोए सभी लोगों को बाहर निकाला तथा हल्ला करने के बाद ग्रामीण आकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। बावजूद एक घर व उसमें रखे सामानों को नहीं बचाया जा सका। जिला परिषद सदस्य रमेश ठाकुर, मुखिया कंचन कुमारी, पूर्व मुखिया सुशांत कुमार सुरेंद्र ने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाते हुए सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। अंचलाधिकारी ने बताया कि हल्का कर्मचारी को भेज कर जांचोपरांत सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी