दुधिया रोशनी से बेजार है बाजार

सुपौल। करजाईन बा•ार को रोशन करने के लिए लगाए गए हाई मास्ट लैंप शोभा की वस्तु बन कर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 08:06 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 08:06 PM (IST)
दुधिया रोशनी से बेजार है बाजार
दुधिया रोशनी से बेजार है बाजार

सुपौल। करजाईन बा•ार को रोशन करने के लिए लगाए गए हाई मास्ट लैंप शोभा की वस्तु बन कर रह गया है। वर्षों पूर्व जब बा•ार में अस्पताल के पास तथा गोसपुर रोड के निकट सांसद तथा विधायक कोष से यह लैंप लगाया गया था तो उस समय बा•ारवासी काफी खुश थे। लोगों में उम्मीद जगी कि अब रात में बा•ार दुधिया रोशनी से जगमग करेगा लेकिन लोगों की यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं रही। विभागीय सुस्ती से अब ये हाई मास्ट लैंप शोभा की वस्तु बन कर रह गया है। इसकी सुध लेने की अब किसी को फुर्सत नहीं है। जिसके चलते शाम होते ही बाजार अंधेरे के आगोश में समा जाता है जिससे स्थानीय व्यापारी व राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अंधेरे में लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रात में दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि कई बार जानकारी देने के बाद भी कोई भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द इसे चालू कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी