मंडल कारा का आयुक्त ने किया निरीक्षण, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी

जागरण संवाददाता सुपौल मंडल कारा सुपौल का सोमवार को आयुक्त कोसी प्रमंडल सहरसा राहु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 12:24 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 12:24 AM (IST)
मंडल कारा का आयुक्त ने किया निरीक्षण, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी
मंडल कारा का आयुक्त ने किया निरीक्षण, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी

जागरण संवाददाता, सुपौल: मंडल कारा सुपौल का सोमवार को आयुक्त कोसी प्रमंडल सहरसा राहुल रंजन महिवाल, जिलाधिकारी महेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस क्रम में बंदियों के द्वारा निर्मित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा कारा प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया। सभी बंदी कक्षों का निरीक्षण करते हुए बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई एवं रसोई घर का निरीक्षण किया गया। कारा विद्यालय में निरक्षर बंदियों के लिए चलाए जा रहे अंगूठा छोड़ो-दस्तखत करो अभियान की प्रशंसा की गई जिसमें कुल 60 निरक्षर बंदी अक्षर ज्ञान प्राप्त कर चुके हैं। आयुक्त के द्वारा उन्हें आगे और पढ़ने की सलाह दी गई। कारा विद्यालय में ही कुल 15 बंदी प्रतियोगिता परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं, इन्हें सफल होने हेतु उक्त पदाधिकारियों के द्वारा शुभकामनाएं दी गई। काराधीन शिक्षित बंदियों को जिनके द्वारा पठन-पाठन का कार्यक्रम किया जा रहा है, उन्हें इस कार्य हेतु बधाई दी गई। कारा अस्पताल में संसीमित बंदियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई तथा कारा के लिए एक महिला चिकित्सा पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सप्ताह में एक दिन करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। महिला खंड में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण मेला का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा महिला बंदियों को पोषण के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। कारा से संबंधित निर्माण/मरम्मत कार्यों को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पौधारोपण, सब्जी उत्पादन एवं जल संरक्षण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कारा की विधि व्यवस्था, साफ-सफाई एवं बंदियों के हित के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की आयुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा प्रशंसा की गई।

chat bot
आपका साथी