भयमुक्त माहौल में संपन्न हुआ दूसरे चरण का पैक्स चुनाव

किसी जमाने में बलुआ में करोड़ों की लागत से लगभग 11 एकड़ जमीन में कोसी कॉलोनी का निर्माण कराया गया था। उद्देश्य था कि इस क्षेत्र के किसानों को सिचाई का पानी नहरों के द्वारा उनके खेतों तक पहुंचाया जा सके। किसान ससमय अपने खेतों की सिचाई कर सके। साठ के दशक में जब बलुआ पंचायत के विशनपुर गुलामी वार्ड 09 में कोसी कॉलोनी की स्थापना की गई तब लगभग 1300 कर्मचारी एवं जेई एसडीओ की भी पदस्थापना की गई थी। सन 1957 में आई एक भयंकर तूफान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 06:55 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:10 AM (IST)
भयमुक्त माहौल में संपन्न हुआ दूसरे चरण का पैक्स चुनाव
भयमुक्त माहौल में संपन्न हुआ दूसरे चरण का पैक्स चुनाव

संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज(सुपौल): प्रखंड में बुधवार को पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। निर्धारित समयानुसार सुबह 7:00 बजे से पैक्स चुनाव के अंतर्गत मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही थी। खासकर महिलाओं में इसको लेकर गजब का उत्साह देखा गया। वहीं चुनाव को लेकर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रखंड के 23 पैक्सों के चुनाव के लिए 89 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मिरजवा केंद्र संख्या 13 ई पर करीब 12.30 बजे महिलाओं की लंबी कतारें देखी गई जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमैनियां मतदान केंद्र पर सेक्टर पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त परीक्ष्यमान वरीय उपसमाहर्ता तारिक रजा और थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार विधि-व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। वहीं करीब 1.30 बजे मध्य विद्यालय डपरखा के सभी बूथों पर आंशिक भीड़ नजर आई। हालांकि मैदान में काफी भीड़ लगी थी। इस दौरान एसडीओ विनय कुमार सिंह, डीएसपी गणपति ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी सभी मतदान बूथों पर दिनभर चक्कर लगाते रहे। प्रखंड में 58.91 फीसद मतदान हुआ। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष वातावरण में मतदान संपन्न हो गया। कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल गश्त लगाते रहे। उन्होंने बताया कि मतगणना गुरुवार को आठ बजे सुबह से अनूपलाल यादव महाविद्यालय में होगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी