प्रखंड कार्यालय में नहीं चल रहा आधार केंद्र, बैरंग लौट जाते लोग

हले जब मनोरंजन के साधन कम थे और उनका विकास नहीं हुआ था तब नाटक के माध्यम से ही लोग मनोरंजन किया करते थे। गांव की चौपालों पर नाट्य कला परिषदों की धमक होती थी। गांव के लोग इकट्ठे होते थे और होता था तरह-तरह के नाटकों का मंचन। कभी नाटक के माध्यम से राजा हरिश्चन्द्र की कहानी से लोगों को अवगत कराया जाता था। तो कभी नाटक के माध्यम से लैला-मजनू सोनी महिवाल हीर-रांझा शीरी-फरहाद के किस्से का चित्रण होता था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 05:49 PM (IST)
प्रखंड कार्यालय में नहीं चल रहा आधार केंद्र, बैरंग लौट जाते लोग
प्रखंड कार्यालय में नहीं चल रहा आधार केंद्र, बैरंग लौट जाते लोग

संवाद सहयोगी, निर्मली(सुपौल): आधार कार्ड बनवाने को लेकर प्रखंड मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय परिसर में खोले गए काउंटर विगत कई दिनों से अधिकारियों की उदासीनता के कारण बंद पड़ा है। दूरदराज क्षेत्र से आधार कार्ड बनाने एवं सुधार करवाने के लिए निर्मली आए महिला-पुरुष एवं बच्चों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। अनुमंडल मुख्यालय में संचालित तीन आधार केंद्र काउंटर का चक्कर लगाते थक हार कर लोग बाल-बच्चे के साथ वापस अपने घर चले जा रहे हैं। वहीं निजी स्तर से संचालित केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने एवं सुधार करने में लोगों को अच्छी रकम चुकानी पड़ रही है। कई लोगों का कहना है कि अनुमंडल, प्रखंड एवं नगर पंचायत के नाम पर प्रतिनियुक्त आधार कार्ड बनवाने वाले ऑपरेटर ही निजी स्थानों पर काउंटर खोलकर क्षेत्र के भोली-भाली जनता का आर्थिक शोषण कर रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों से भी की है। कितु निजी स्तर पर संचालित आधार कार्ड बनवाने का काउंटर तो बंद नहीं हुआ। सरकारी कार्यालय में संचालित काउंटर ही ऑपरेटरों ने बंद कर दिया। ज्ञातव्य हो कि सरकार द्वारा प्रायोजित सभी जनउपयोगी कार्यों में आधार कार्ड का काफी महत्व बढ़ गया है। बिना आधार कार्ड के लिक कराए अब राशन भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य निर्मली द्वारा दिनांक 5 नवंबर 2019 को प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्मली के नाम पत्र प्रेषित कर प्रखंड मुख्यालय में आधार कार्ड बनाने के लिए कार्यरत ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति सप्ताह में 2 दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुनौली एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमलपुर में किए जाने की मांग की थी। इसी आलोक में प्रत्येक सप्ताह के गुरुवार एवं शुक्रवार को ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई है। जहां 0 से 2 वर्ष के सभी बच्चों का आधार से लिक किया जाना है। ताकि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत बालिका को समुचित लाभ मिल सके। इधर नगर पंचायत कार्यालय में ऑपरेटर के नहीं होने के बिदु पर कार्यपालक पदाधिकारी प्रमोद कुमार रजक ने बताया कि कार्यालय में अनावश्यक भीड़ होने को लेकर आधार बनाने वाले ऑपरेटर को वार्ड संख्या 12 के स्कूली मैदान में काउंटर संचालित करने का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी