प्रमाण पत्र नहीं बनने से आक्रोश, सड़क जाम कर काटा बवाल

सुपौल। अंचल कार्यालय में जाति व आवासीय प्रमाण पत्र अंचल कार्यालय में जाति व आवासीय प्रमाण पत्र समय नहीं बनने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के सामने एनएच 106 को घंटों जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उक्त प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के बाद उसे वेबजह रिजेक्ट कर दिया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 09:55 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 05:11 AM (IST)
प्रमाण पत्र नहीं बनने से आक्रोश, सड़क जाम कर काटा बवाल
प्रमाण पत्र नहीं बनने से आक्रोश, सड़क जाम कर काटा बवाल

सुपौल। अंचल कार्यालय में जाति व आवासीय प्रमाण पत्र समय नहीं बनने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के सामने एनएच 106 को घंटों जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उक्त प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के बाद उसे वेबजह रिजेक्ट कर दिया जाता है।

पुन: आवेदन देते हैं, छह महीना में कई बार आवेदन किए लेकिन आज तक जाति व आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। जिसके चलते हमलोगों का राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। राशन कार्ड बनाने की अंतिम तिथि बीतने पर है। हमलोग प्रखंड मुख्यालय सुबह आते हैं और शाम में बिना काम हुए चले जाते हैं, कोई सुनने वाला नहीं है। बिचौलिया के द्वारा पंद्रह सौ रुपया देने पर बनाया जाता है। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि अंचल कार्यालय में बिचौलियों का एक ग्रुप है जो काम करवाता है। जो बिचौलिया से नहीं मिलता है वह महीनों अंचल कार्यालय भटकता रहता है। अंचलाधिकारी संजय कुमार ने आक्रोशित लोगों को कार्य हो जाने के आश्वासन दिया तब जाकर जाम हटाया गया। अंचलाधिकारी ने कि कहा कंप्यूटर लॉक हो जाने के कारण परेशानियां हो रही है, जिसको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी