भारत के मन की बात रथ किया गया रवाना

सुपौल। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा तैयार होने वाले संकल्प पत्र में आम लोगों की राय को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Feb 2019 12:38 AM (IST) Updated:Thu, 07 Feb 2019 12:38 AM (IST)
भारत के मन की बात रथ किया गया रवाना
भारत के मन की बात रथ किया गया रवाना

सुपौल। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा तैयार होने वाले संकल्प पत्र में आम लोगों की राय को साझा करने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा भेजे गए भारत के मन की बात मोदी के साथ रथ को जिला अध्यक्ष रामकुमार राय ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी द्वारा यह अभियान संपूर्ण देश में चलाया जा रहा है। इस रथ के माध्यम से आम लोग अपनी राय को साझा कर सकते हैं। लोगों द्वारा बताए गए सुझाव को आम चुनाव के लिए तैयार होने वाले संकल्प पत्र में साझा किया जाएगा। पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार ने कहा कि भारत के मन की बात मोदी जी के साथ यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि लोगों की राय को साझा करने का यह अभियान वास्तव में सबका साथ सबका विकास को सार्थक करेगा। सरकार ने 5 वर्षों के शासनकाल में जो जनकल्याणकारी योजनाएं देशवासियों के लिए चलायी है वह कई मायनों में अन्य सरकार के शासनकाल से अलग है। सरकार ने कई योजनाएं चला कर सीधे तौर पर लोगों को लाभान्वित करने का काम किया है। पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ,विजय शंकर चौधरी, संतोष प्रधान, ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं होगी बल्कि देश की जनता अगामी लोकसभा चुनाव मे भ्रष्टाचार, घोटाले बाज को सबक सिखाएगी और एक बार फिर देश में भाजपा नित सरकार बनेगी। मौके पर जिला महामंत्री मनोज कुमार ¨सह ,रणधीर ठाकुर ,परमानंद ¨सह ,महेश देव, विमल इंदु ठाकुर, सरोज झा, रंजू झा ,मोहम्मद जहीर, भगवान चौधरी, अशोक सम्राट ,राजकुमार झा ,जगरनाथ मेहता ,ललित नंदलाल मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी