स्वर्णिम समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका होती है अहम

प्रखंड क्षेत्र में चौक-चौराहे पर खुले में बिकते पेय पदार्थ और खाद्य पदार्थ लोगों को बीमार कर रहे हैं। ऐसे सामग्री का प्रयोग कर लोग डायरिया से पीड़ित होकर अस्तपाल पहुंच रहे हैं। लोगों की सेहत खराब करने वाली चीजें जगह-जगह बेची जा रही हैं। इसके बाद भी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। खाद्य विभाग के अधिकारी भी खानापूर्ति कर चेतावनी से काम चला रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 01:51 AM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 06:15 AM (IST)
स्वर्णिम समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका होती है अहम
स्वर्णिम समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका होती है अहम

सुपौल। प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिमराही बाजार के तत्वाधान में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय पूजा कमेटी के सदस्यों को कर्मों में कुशलता कैसे हो पर सदस्यों से जन चेतना के माध्यम से जागरूक करने के लिए आग्रह किया। मौके पर सीमावर्ती क्षेत्र के प्रभारी राजयोगिनी रंजू दीदी ने कहा कि धर्म अर्थात श्रेष्ठ गुणों की धारणा, स्वयं को पहचानना उसकी अनुभूति करना ही धर्म है। अध्यात्म अर्थात ज्ञान स्वयं को जानना उसका अध्ययन करना, साथ में अभ्यास और अनुभूति करना अध्यात्म का हिस्सा है। धर्म की राह पर चलकर ही इंसानियत कायम रह सकती है। इसके लिए ब्रह्माकुमारी संस्था पूरे विश्व में कार्य कर रही है। कहा कि तपस्या, सत्यता, दया, धर्म, चार स्तंभ है। इस स्थान पर खड़े रह कर के ही शांति खुशी को प्राप्त कर सकते हैं। आत्मा का स्वधर्म शांति पवित्रता है इसमें स्थिर हो करके ही सुख-शांति की प्राप्ति कर सकते हैं। कहा कि स्वर्णिम समाज के निर्माण में आप युवाओं की भूमिका अहम है। जीवन में मूल गुणों की पूर्ति अध्यात्म से ही होती है। इसके पूर्व रंजू दीदी द्वारा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक भगत को साल एवं कृष्ण कन्हैया की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी सदस्यों को भी परमात्मा का उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अध्यक्ष अशोक भगत, बैद्यनाथ प्रसाद भगत, नगीना भगत, उमेश गुप्ता, अभिनंदन दास, दीपक प्रसाद गुप्ता, पिटू भगत, अमित पूर्वे, कैलाश दास, अविनाश चौधरी, अमित पूर्वे, बबीता बहन सहित कई लोग शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन किशोर भाई जी ने किया।

chat bot
आपका साथी