केंद्र सरकार के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

सुपौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र कुमार मोदी की अगुवाई में गरीब लोगों तक जो विकास की रोशनी पहुं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 07:03 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 07:03 PM (IST)
केंद्र सरकार के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
केंद्र सरकार के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

सुपौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र कुमार मोदी की अगुवाई में गरीब लोगों तक जो विकास की रोशनी पहुंच रही है उससे आम लोगों को अवगत कराने के लिए पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाएं। भाजपा एक बार फिर बूथ जीतो चुनाव जीतो के नारों पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने शनिवार को विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय भपटियाही के प्रांगण में कही। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब हम सभी चुनावी मूड में हैं। वक्त है कि एक-एक कार्यकर्ता प्रत्येक दिन लोगों के बीच जाए और केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कार्यों से उसको पूरी तरह से परिचित कराएं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गांव टोला में जाकर केंद्र सरकार के प्रति लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा किया अब संभव नहीं है क्योंकि लोग सजग हो चुके हैं। पिछले साढे चार वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र कुमार मोदी की अगुवाई में गांव से शहर तक जो विकास हुआ है उसे झूठलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ता का हौसला बढ़ाते कहा कि आने वाला कल एक बार फिर भाजपा का है इसलिए सभी कार्यकर्ता बेफिक्र होकर कार्य करते रहें। बैठक में राम प्रसाद मंडल मंडल, संतोष सोनू, प्रभु कुमार मेहता, सीमा कुमारी, सत्यनारायण शर्मा, राधेश्याम मेहता, संतोष कुमार सोनू, चित नारायण मेहता, मुकेश कुमार मेहता, सुशील कुमार मोदी, नागेंद्र मुखिया, भबी लाल शर्मा, अनमोल कुमार भारती, नागेश्वर मंडल, मनोज राम, नागेंद्र मुखिया, चंदेश्वर शर्मा, जगदीश मेहता, नंदकिशोर ठाकुर संजीव यादव आदि ने भी अपने अपने विचारों को रखा।

chat bot
आपका साथी