प्रधानमंत्री ने बढ़ाया भारत का मान-सम्मान : मंत्री

सुपौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को छातापुर विधानसभा क्षेत्र के मधुबनी गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 10:20 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 10:20 PM (IST)
प्रधानमंत्री ने बढ़ाया भारत का मान-सम्मान : मंत्री
प्रधानमंत्री ने बढ़ाया भारत का मान-सम्मान : मंत्री

सुपौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को छातापुर विधानसभा क्षेत्र के मधुबनी गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर मनाया गया। इसका नेतृत्व विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने किया जबकि मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा थे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फलदार पौधे लगाकर पीएम को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए दीर्घायु होने की कामना की। पंडितआचार्य धर्मेंद्र नाथ झा के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। इसके बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों पर पुष्पांजलि की गई। पीएचईडी मंत्री मंत्री ने कहा कि पीएम ने भारत के मान-सम्मान को ऊंचा किया है। उनके लिए देश का हर नागरिक एक समान है। आज का भारत नई ऊंचाइयों पर कदम रख चुका है। भारत को विश्व के शक्तिशाली राष्ट्र भी सम्मान देने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी