कीचड़ में तब्दील सड़क

सुपौल। पिपरा बाजार के कहे जाने वाले हृदय स्थली महावीर चौक जहा से तीन महत्वपूर्ण सड़कों का

By Edited By: Publish:Wed, 27 Jul 2016 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jul 2016 06:02 PM (IST)
कीचड़ में तब्दील सड़क

सुपौल। पिपरा बाजार के कहे जाने वाले हृदय स्थली महावीर चौक जहा से तीन महत्वपूर्ण सड़कों का मिलन होता है। वह सड़क सड़क न रह कर गड्ढे में तब्दील हो गया है। एनएच 106 उदय पुस्तक भंडार के समीप तीन बड़े-बड़े गड्ढों से होकर आम लोगों को गुजरने की मजबूरी है। थोड़ी चूक हुई तो उस कीचड़ में गिरना तय है। उस गड्ढे से पाच गज की दूरी पर हाट का मुख्य द्वार है। तो बीस गज की दूरी पर मध्य विद्यालय पिपरा जिस रास्ते होकर विद्यालय पढ़ने रोज नन्हे-मुन्हें बच्चे जाते हैं। बच्चों का उस गड्ढे में गिरना नियति बन गयी है। अब अभिभावकों को डर सताने लगा है कि मेरे बच्चे विद्यालय पढ़ने सुरक्षित जा पाएंगे या नही। वही इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों गाड़ी दो पहिया वाहन से लेकर बड़ी वाहन गुजरती है। इस गड्ढे में जहां दो पहिया वाहन चालक गिरते नजर आते हैं। वहीं बड़े वाहन का गुल्ला टूटना नियति बन गयी है। जिससे कभी कभी सड़क जाम की स्थिति बन जाती है और घंटों सड़क जाम रहता है। इस ज्वलंत समस्या से यदि प्रशासन के द्वारा निजात नही दिलायी गयी तो यहां के ग्रामीण का आक्रोश कभी भी फूट सकता है।

chat bot
आपका साथी