राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा आज पहुंचेगी बरूआरी

सुपौल। ऐतिहासिक राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा के दूसरे चरण का आगाज 26 अक्टूबर से दरभंगा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 01:02 AM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 01:02 AM (IST)
राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा आज पहुंचेगी बरूआरी
राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा आज पहुंचेगी बरूआरी

सुपौल। ऐतिहासिक राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा के दूसरे चरण का आगाज 26 अक्टूबर से दरभंगा के कर्पूरी चौक मेडिकल चौराहा से हुआ। मधुबनी होते हुए मंगलवार को सुपौल पहुंचने पर यात्रा में बड़े जनसैलाब की उम्मीद है। सुपौल के बरूआरी स्थित रेलवे मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा राष्ट्रवादी सोच को लेकर शुरु किया गया है। महात्मा गांधी के कर्मभूमि चम्पारण से 02 अक्टूबर 2018 को यात्रा का शुभारंभ किया गया था। जो 09 अक्टूबर 2018 को शिवहर के नयागांव में सम्पन्न किया गया। वहीं दूसरी यात्रा दरभंगा से होते हुए, मधुबनी के बाद सुपौल पहुंच रही हैं। भारत की आजादी की नींव जिस ¨बदु पर रखी गई थी वह आज हमारे सदनों में नहीं दिखाई देती हैं। मानवता और मानवीय मूल्यों को जीवंत रखने के लिए ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी कानून में एक मामूली संशोधन किया गया था। लेकिन राजनैतिक महत्वाकांक्षा के लिए सिद्धांत विहीन राजनेताओं द्वारा गलत तरीकों से भारत की 80 प्रतिशत आबादी पर काला कानून थोपा गया। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि को दोराहे पर खड़ी कर सरकारें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में विफल है। यात्रा के नेतृत्वकर्ता ई. रविन्द्र कुमार ¨सह कहते हैं कि यह यात्रा भारतीयों को उनके सही वजूद को समझने और समझाने का वक्त हैं। यह यात्रा एससी/एसटी के काले कानून के खिलाफ जागरूकता के लिए हैं। बताया कि यात्रा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष रोहित ¨सह रैकवार, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महामंत्री विशाल ¨सह, भारत नव निर्माण के संयोजक मनीष कुमार ¨सह मुख्य रूप से शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी