जंक्शन तो बन गया, यात्री सुविधाओं का है अभाव

सुपौल। सहरसा-फारबिसगंज रेलखंड में बने सरायगढ़ सहरसा-फारबिसगंज रेलखंड में बने सरायगढ़ रेलवे जंक्शन पर महज कुछ ही दिनों में रेल परिचालन शुरू होना है। इस जंक्शन का 13 व 14 अगस्त को सीआरएस किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 09:17 PM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 09:17 PM (IST)
जंक्शन तो बन गया, यात्री सुविधाओं का है अभाव
जंक्शन तो बन गया, यात्री सुविधाओं का है अभाव

सुपौल। सहरसा-फारबिसगंज रेलखंड में बने सरायगढ़ रेलवे जंक्शन पर महज कुछ ही दिनों में रेल परिचालन शुरू होना है। इस जंक्शन का 13 व 14 अगस्त को सीआरएस किया गया था।

सीआरएस के दौरान पदाधिकारियों द्वारा यह बताया गया था कि जल्द ही जंक्शन तथा अन्य जगहों पर यात्रियों की सुविधा के लिए जो कमियां है उसे दूर कर दी जाएगी। सीआरएस कार्यक्रम इतने दिन बाद भी इस सरायगढ़ रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय नहीं है। इतना ही नहीं प्लेटफार्म पर पहुंचने वाले यात्री को पानी की जरूरत पूरा करने के लिए चापाकल भी नहीं लगाया गया है। इसके अलावा यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल ठहरने की व्यवस्था आदि की भी अभी तक कमी दिखाई दे रही है। सरायगढ़ रेलवे जंक्शन पर सुपौल-निर्मली तथा राघोपुर की ओर से ट्रेन को आना जाना है। ऐसे में जंक्शन पर आने वाले समय में यात्रियों की काफी भीड़ होगी जिसके लिए फिलहाल प्लेटफार्म पर सुविधाएं नहीं दिख रही है। जानकारी अनुसार 18 सितंबर तक सहरसा से सरायगढ़-आसनपुर कुपहा तथा राघोपुर के तक रेल सेवा शुरू की संभावना प्रबल है।

chat bot
आपका साथी