मजदूरों को अधिकार से रखा जा रहा वंचित

सुपौल। कृषि श्रमिक ट्रेड यूनियन के प्रधान कार्यालय श्रीपुर सुपौल के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 12:02 AM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 12:02 AM (IST)
मजदूरों को अधिकार से रखा जा रहा वंचित
मजदूरों को अधिकार से रखा जा रहा वंचित

सुपौल। कृषि श्रमिक ट्रेड यूनियन के प्रधान कार्यालय श्रीपुर सुपौल के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय स्थित सुरपत ¨सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में मजदूरों के साथ एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के मजदूरों को आज तक अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। दलित, शोषित, पीड़ित एवं अन्य पिछड़़ा वर्ग, अल्पसंख्यक मजदूरों को भोजन, कपड़ा, आवास, स्वास्थ्य सुरक्षा पेंशन, शौचालय, रोजगार आदि सुविधा दिलाने हेतु आम सभा द्वारा प्रभावपूर्ण तरीके से मुहैया कराना मजदूर संघ की जवाबदेही होगी। असंगठित क्षेत्र के सभी वर्ग मजदूरों के हक व अधिकार हेतु संघ द्वारा समर्पित कई मांग पत्रों की बिहार सरकार द्वारा अनदेखी की जा रही है। शारीरिक अथवा मानसिक दोनों प्रकार के मजदूरों तथा हित लाभ हेतु कार्यकारिणी समिति द्वारा परियोजना पारित 19 सूत्री मांग पत्रों की स्वीकृति करने तथा सरकार के विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं में मजदूर संघ की भागीदारी में सहयोग करने की अपील की। मौके पर निगरानी समिति अध्यक्ष रघुनाथ लहोटिया, उपाध्यक्ष पुनीत लाल हजारी, मु. हसिर, बीबी रजीना, शिव नारायण ¨सह, झमेली मुखिया, बुच्ची स्वर्णकार, हरिलाल राम आदि दर्जनों उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी