श्रीविधि तकनीक से खेती करें किसान

सुपौल। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय में शुक्रवार को खरीफ फसल कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उप प्रमुख शलिना प्रवीण, जिला परिषद सदस्य रमेश ठाकुर, उद्यान पदाधिकारी ज्ञानचंद्र कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजकुमार मिश्र के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 May 2017 05:06 PM (IST) Updated:Fri, 26 May 2017 05:06 PM (IST)
श्रीविधि तकनीक से खेती करें किसान
श्रीविधि तकनीक से खेती करें किसान

सुपौल। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय में शुक्रवार को खरीफ फसल कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उप प्रमुख शलिना प्रवीण, जिला परिषद सदस्य रमेश ठाकुर, उद्यान पदाधिकारी ज्ञानचंद्र कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजकुमार मिश्र के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रमेश ठाकुर ने कहा कि कृषि में विज्ञान के प्रवेश करने के बाद फसलों के उपज में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने किसानों को धान की खेती में प्रमाणिक बीज का उपयोग करने को कहा। वहीं जिला उद्यान पदाधिकारी ज्ञानचंद्र कुमार ने किसानों को धान की खेती में श्रीविधि तकनीक, सीधी बुआई, तनाव रोधी धान, बीज ग्राम योजना, फसल सुरक्षा रसायन अनुदान योजना के लिए किसानों को प्रेरित किया। वही कृषि विज्ञान केन्द्र राघोपुर से आए प्रमोद कुमार चौधरी एवं संगीता कुमारी ने किसानों को धान के विभिन्न प्रभेदों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने किसानों को जैविक खेती योजना के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर कृषि समन्वयक विजय कुमार, कुशेश्वर कुमार, ललित साह, आशुतोष कुमार, संजीव कुमार झा, किसान सलाहकार विजय कुमार, रणविजय कुमार, विनोद चौधरी, अमरेंद्र कुमार, कार्यपालक सहायक सोनू कुमार एवं उपस्थित किसान नागेंद्र झा, जगदेव शर्मा, भोला मंडल, अर¨वद मेहता, महेन्द्र यादव, मिश्री मुखिया, मदन यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी