हवन कार्यक्रम कर शिक्षकों ने दी आंदोलन को दी गति

छातापुर(सुपौल),संवाद सूत्र: बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रखंड इकाई छातापुर क

By Edited By: Publish:Thu, 23 Apr 2015 05:03 PM (IST) Updated:Thu, 23 Apr 2015 05:03 PM (IST)
हवन कार्यक्रम कर शिक्षकों ने दी आंदोलन को दी गति

छातापुर(सुपौल),संवाद सूत्र: बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रखंड इकाई छातापुर के शिक्षकों ने गुरूवार को प्रखंड के राजेश्वरी संकुल में हवन कार्यक्रम आयोजित कर आहूति दी और सरकार के रवैये पर नाराजगी प्रकट किया। संकुल अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में मध्य विद्यालय राजेश्वरी में आयोजित हवन के मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता को समाप्त करने और बिहार सरकार को नियोजित शिक्षकों के प्रति संवेदनशील बनाने की गरज से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कहा कि आदोलन के निमित्त माहौल तैयार करने हेतु नियोजित शिक्षक एकजुट हो रहे हैं ताकि उनके आदोलन को और धार दी जा सके। वेतनमान सहित अन्य मागों को लेकर जारी आदोलन की कड़ी मे आयोजित इस कार्यक्रम के प्रारंभ में नियोजितों की एक बैठक हुई जहा वक्ताओं ने आदोलन को और तेज करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया। बैठक एवं हवन कार्यक्रम में संकुल सचिव पार्वती देवी, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, संयोजक मनोज मंडेला, धनंजय कुमार, अरविंद कुमार, अलख कुमार अकेला, रामानंद रमण, बिपिन कुमार, जयप्रकाश अंबेश, शिवशकर, अनिल कुमार, कृष्ण कुमार, ब्रहदेव यादव, अनिल कुमार सरदार, फुलेश्वर सरदार, विरेंद्र सरदार, प्रियंवदा, रतन कुमारी, दीप माला, पिंकी कुमारी, मंजू कुमारी, कुमारी माला, निभा कुमारी , अनुपमा कुमारी, भोला कुमारी, मंजू कुमारी, सुलेखा कुमारी, उमेश कुमार पासवान आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी