बीईओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण

संवाद सहयोगी, निर्मली: जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परमानंद या

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 12:20 AM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 12:20 AM (IST)
बीईओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण
बीईओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण

संवाद सहयोगी, निर्मली: जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परमानंद यादव ने प्रखंड क्षेत्र के नत्थू कोसी उच्च विद्यालय डगमारा का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के वर्ग 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। विद्यालय में कुल 839 बच्चे नामांकित पाए गए। वहीं भौतिक सत्यापन में 409 बच्चे उपस्थित थे। विद्यालय में नियुक्त कुल 10 शिक्षकों में से प्रधान शिक्षक सहित 8 शिक्षक निरीक्षण के क्रम में उपस्थित पाए गए। प्रधान शिक्षक त्रिपुरारी शरण ने बताया कि 2 शिक्षक छुट्टी पर हैं शिक्षक उपस्थिति पंजी भी प्रधान शिक्षक के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिखाया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों से नाम एवं योग्यता की जानकारी प्राप्त किया। विद्यालय में चल रहे वर्ग कक्ष में जाकर बच्चों से पूछताछ की। बच्चों के द्वारा दिए गए संतोषप्रद जवाब से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रसन्नता जाहिर किया।

chat bot
आपका साथी