राष्ट्रीय पर्व मनाने की तैयारी को ले बैठक

संवाद सूत्र, राघोपुर(सुपौल): स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास से मनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 10:38 PM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 10:38 PM (IST)
राष्ट्रीय पर्व मनाने की तैयारी को ले बैठक
राष्ट्रीय पर्व मनाने की तैयारी को ले बैठक

संवाद सूत्र, राघोपुर(सुपौल): स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास से मनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुभाष कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधान व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। मौके पर सभी लोगों की सहमति से स्वतंत्रता दिवस समारोह को ले ध्वजारोहण करने का समय निर्धारित किया गया। बैठक में सीओ जगन्नाथ चौधरी, कमल प्रसाद यादव, सुनील नायक, उमेश मंडल, ललित रजक, प्रभात चौधरी, चंदेश्वरी साह, रामलखन मंडल, विद्यानंद झा, केशव प्रसाद करण, निरंजन कुमार, सुधीर यादव, हरिहर प्रसाद यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी