योजनाओं के संचालन में धांधली नहीं की जाएगी बर्दाश्त

फोटो फाइल नंबर-14एसयूपी-4,5 संवाद सूत्र, सरायगढ़(सुपौल): योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रका

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Jul 2018 05:19 PM (IST) Updated:Sat, 14 Jul 2018 05:19 PM (IST)
योजनाओं के संचालन में धांधली नहीं की जाएगी बर्दाश्त
योजनाओं के संचालन में धांधली नहीं की जाएगी बर्दाश्त

फोटो फाइल नंबर-14एसयूपी-4,5

संवाद सूत्र, सरायगढ़(सुपौल): योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मी तथा वार्ड सदस्य धरातल पर कार्य को सही रूप से करें, शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। उक्त बातें उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार सिन्हा ने शनिवार को सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में कही। वे मुख्यमंत्री गली-नाली योजना को लेकर आयोजित वार्ड सदस्यों तथा मुखिया की बैठक में बोल रहे थे। उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं के संचालन में भी किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। अगर किसी को जानकारी का अभाव हो तो प्रखंड स्तर पर उस बारे में पूरी स्थिति साफ कर लें ताकि काम के समय परेशानी ना झेलनी पड़े। बैठक में उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा कि वे योजनाओं के संचालन के बारे में पंचायत सचिवों को पूरी तरह से दक्ष बनाएं। ताकि जहां कहीं भी पारदर्शिता की कमी हो उसे खत्म किया जा सके। उप विकास आयुक्त ने कहा कि अगर किसी सदस्यों को कार्यों के संचालन में परेशानी हो तो वह सीधे रूप से उनसे भी संपर्क कर सकते हैं। ताकि समाधान समय से किया जा सके। उप विकास आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को पूरी प्राथमिकता के साथ धरातल पर ले जाया जा रहा है। सभी लोगों को चाहिए कि इसे सफल तरीके से कर दिखाएं। ताकि हम जिले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकें। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से भी आमलोगों को योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करने को कहा।

बैठक में अपर समाहर्ता वीरेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अर¨वद कुमार ने प्रखंड के सभी पंचायतों में चल रही योजनाओं की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जहां कहीं भी कमजोरी सामने आई उसे दूर किया गया। बैठक में मुखिया सुनीता देवी, नीलम मेहता, निर्मला देवी, नसीमा खातून, अवधेश प्रसाद साहु, सतीश कुमार, कारी राम, पन्ना देवी, सुमित्रा देवी सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी