सेविका चयन को ले सूची का प्रकाशन

निर्मली: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 15 आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा 20 सहायिकाओं के चयन के लिए आवेदित अभ्यर्थिय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 05:23 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 05:23 PM (IST)
सेविका चयन को ले सूची का प्रकाशन
सेविका चयन को ले सूची का प्रकाशन

निर्मली: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 15 आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा 20 सहायिकाओं के चयन के लिए आवेदित अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन शनिवार को कर दिया गया। जानकारी देते हुए अवर निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संतोष कुमार ¨सह ने बताया कि प्रकाशित सूची के विरुद्ध अभ्यर्थियों से अगामी 26 जून से 29 जून तक आपत्ति आवेदन लिया जाएगा। प्राप्त आपत्ति आवेदन पर विचार करने के उपरांत अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। तत्पश्चात अगामी 15 जुलाई से पंचायत में वार्डवार आम सभा का आयोजन कर सेविका-सहायिका का चयन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी