मुखिया संघ की बैठक में विकासात्मक कार्यो की समीक्षा

-बोले मुखिया - अधिकारी तथा कर्मी के मनमाने रवैया से सही तरीके से नहीं हो रहा विकास कार्यों का संचाल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 May 2018 08:43 PM (IST) Updated:Fri, 18 May 2018 08:43 PM (IST)
मुखिया संघ की बैठक में विकासात्मक कार्यो की समीक्षा
मुखिया संघ की बैठक में विकासात्मक कार्यो की समीक्षा

-बोले मुखिया - अधिकारी तथा कर्मी के मनमाने रवैया से सही तरीके से नहीं हो रहा विकास कार्यों का संचालन

-बैठक में पारित किए गए निर्णयों से जिलाधिकारी को कराएंगे अवगत

संवाद सूत्र, सरायगढ़(सुपौल): सरायगढ़ पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के आवास पर शुक्रवार को मुखिया संघ की एक बैठक की गई। लौकहा मुखिया तथा संघ के अध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में भपटियाही मुखिया नीलम मेहता, मुखिया कारी राम, अवधेश प्रसाद साहु, सतीश कुमार, पन्ना देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, बीबी नसीमा खातून, निर्मला देवी सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित मुखिया ने पंचायत क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। अधिकांश मुखिया ने कहा कि प्रखंड स्तर के अधिकारी तथा कर्मी के मनमाने रवैया के कारण किसी भी पंचायत में विकास कार्यों का संचालन सही तरीके से नहीं हो रहा है। संघ के अध्यक्ष ने खुले तौर पर कहा कि प्रखंड के अधिकारी विकास कार्यों में अपना हित साधने में लगे हैं जिसके कारण मनरेगा, कबीर अंत्येष्टि योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सात निश्चय कार्यक्रम, फसल क्षति मुआवजा, आगजनी से प्रभावित लोगों को सरकार स्तर से दी जाने वाली सहायता सहित अन्य कार्यों में भारी धांधली हो रही है। बैठक में उपस्थित मुखिया ने कहा कि पदाधिकारी के मनमानी से वे सभी खिन्न हैं। प्रखंड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले किसी भी कार्यक्रम के लिए उन्हें कोई पत्र नहीं दिया जाता है और ना ही सरकार के किसी कार्यक्रम की जानकारी दी जाती है जिस कारण विकास कार्य के संचालन में काफी कठिनाई होती है। कुछ मुखिया ने कहा कि अधिकांश पंचायतों में इंदिरा आवास सहायक, किसान सलाहकार, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत सचिव सभी मनमाने तरीके से कार्य करते हैं जिस पर कोई लगाम नहीं लग रहा है। बैठक में फैसला लिया गया कि सभी मुखिया इस गंभीर समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष लिखित रूप में देंगे। बैठक में कुछ अन्य ¨बदुओं पर भी विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय पारित किए गए तथा सभी निर्णयों से जिलाधिकारी को तत्काल अवगत कराने को कहा गया।

chat bot
आपका साथी