सदस्यता अभियान को ले भाजपा की बैठक

सुपौल, जागरण संवाददाता:भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को मल्हनी गांव में प्रखंड अध्यक्ष सरोज क

By Edited By: Publish:Sun, 01 Feb 2015 06:41 PM (IST) Updated:Sun, 01 Feb 2015 06:41 PM (IST)
सदस्यता अभियान को ले भाजपा की बैठक

सुपौल, जागरण संवाददाता:भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को मल्हनी गांव में प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की सदस्यता अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शंकर चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के बूथ स्तर तक पहुंचे और पार्टी द्वारा निर्धारित सदस्यता अभियान की सफलता के लिए एकजुटता का परिचय दे। ताकि सुपौल जिला पूरे राज्य में सदस्यता मामले में अव्वल रहे। इस मौके पर जिला सदस्यता प्रभारी मनोज पाठक, रजनीश सिंह, अशोक सम्राट, शिवव्रत सिंह, विजेन्द्र कामत, राजकुमार झा, किशोरी शरण वर्मा, अविरंजन सिंह, भागेश्वर महराज, राम सुन्दर साह, विजय कामत, रमेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, चन्देश्वर शर्मा, अनिल साह, पलानंद सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी