समारोह आयोजित कर भाजपा ने मनाया कर्पूरी की जयंती

सुपौल, जागरण संवाददाता:भाजपा अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के बैनर तले स्थानीय पब्लिक लाइब्रेरी एंड कल्ब के

By Edited By: Publish:Wed, 21 Jan 2015 07:20 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jan 2015 07:20 PM (IST)
समारोह आयोजित कर भाजपा ने मनाया कर्पूरी की जयंती

सुपौल, जागरण संवाददाता:भाजपा अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के बैनर तले स्थानीय पब्लिक लाइब्रेरी एंड कल्ब के सभा भवन में बुधवार को प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकुमार राय की अध्यक्षता में एक समारोह आयोजित कर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गई। जिसमें भाजपा के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. ठाकुर के चित्र के पुष्प अर्पित कर उनके कृत्य को याद किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गुदरी के लाल थे। गरीब के घर में पैदा होकर आजादी के आंदोलन व जेपी समग्र क्रांति में महत्ती भूमिका निभायी। मुख्यमंत्री के समय में भी उनका कार्यकाल हमेशा याद किया जाएगा। बोले कि आज सभी इनके नाम की कसमें खाकर अपनी-अपनी राजनीति रोटी सेक रहे हैं। खास कर राजद-कांग्रेस व जदयू ने इस समुदाय को हमेशा ठगने का काम किया है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां अति पिछड़ा को मान-सम्मान के साथ उसके वाजिब हक देती है। इसी का परिणाम है कि आज अत्यंत पिछड़ा का एक बेटा देश के कुर्सी पर पहली बार काबिज हुआ। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिलाध्यक्ष नागेन्द्र नारायण ठाकुर ने कहा कि स्व. कर्पूरी बाबू ने इस समाज को दिशा व दशा देकर विकास के मुख्य धारा से जोड़ा। आज भाजपा इन्हीं के पद चिन्हों पर चल कर सबका साथ और सबका विकास के जुमलों पर काम कर रही है। वहीं प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने कहा कि अत्यंत पिछड़ा की स्थिति दयनीय है। जिला में सबसे अधिक अत्यंत पिछड़ा के लोग निवास करते हैं। लेकिन राजनीति में इसकी भागीदारी नगण्य है। परिणाम है कि आजादी के इतने दिन बाद भी इस समुदाय के लोगों के विकास की रफ्तार काफी धीमी है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर चौधरी, महामंत्री रणधीर ठाकुर, मनोज पाठक, भरत मंडल, सत्य नारायण शर्मा, देवचन्द्र मुखिया, रामप्रसाद मंडल, सुशील कुमार मोदी, रंजू झा, मिथिलेश झा, सरोज झा, परमांनद सिंह, शिव शंकर, उमेश कामत, अखिलेश विश्वास, उदयानंद विश्वास, परमेश्वरी मंडल, मनोज कुमार सिंह,सुनील सिंह, विवेक कुमार, बलराम कामत, सुरेश प्रसाद राय, शंभू राय, विजय सिंह, जीतू विश्वास, राजाराम गुप्ता, राजकुमार मुखिया, कौशक साह, सुरेश राय, सतीश कुमार, महेश देव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी