पर्व के दौरान डूबने से एक की मौत

भीमनगर(सुपौल),संवाद सूत्र: कोसी मुख्य नहर के पूर्वी किनारे पर बने घाट पर स्नान करने गये 24 वर्षीय यु

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 05:44 PM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 05:44 PM (IST)
पर्व के दौरान डूबने से एक की मौत

भीमनगर(सुपौल),संवाद सूत्र: कोसी मुख्य नहर के पूर्वी किनारे पर बने घाट पर स्नान करने गये 24 वर्षीय युवक चेगा राउत की डूबने से मौत हो गयी। जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 3 निवासी चेगा राउत छठ घाट पर संध्या कालीन अ‌र्घ्य दान के समय पहुंचा और नहाने की बात कहकर नहर के बीचों बीच छलंाग लगा लिया। डुबकी लगाने के बाद जब वह काफी देर तक नहीं निकला तब लोगों को उसके डूबने की आशंका हुई। लोग खोजबीन करने लगे। लेकिन कही पता नहीं चला। इस संबंध में भीमनगर ओपी अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घाट पर पर्व करते लोगों द्वारा जानकारी मिलते ही दल बल सहित वहां पहुंच कर जाच पड़ताल किया। काफी रात में बराज और कटैया नहर के बीच पानी से शव को निकलवाया गया और ग्रामीणों के समक्ष शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

chat bot
आपका साथी