पीडि़तों के सहयोग के लिए भाजपा ने किया राशि संग्रह

By Edited By: Publish:Mon, 22 Sep 2014 05:23 PM (IST) Updated:Mon, 22 Sep 2014 05:23 PM (IST)
पीडि़तों के सहयोग के लिए भाजपा ने किया राशि संग्रह

राघोपुर(सुपौल),संवाद सूत्र: कश्मीर में आयी त्रासदी में पीड़ितों की मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी के मंडल मंच के कार्यकर्ताओं ने सिमराही बाजार में घूम-घूम कर धन संग्रह किया। पार्टी के जिला महामंत्री बैद्यनाथ प्रसाद भगत ने बताया कि इस अभियान के तहत आम लोगों, दुकानदारों, पुलिस कर्मियों ने इस अभियान में सहयोग प्रदान किया। इस सहायता राशि को पार्टी कार्यालय के माध्यम से जम्मू भेजा जाएगा। धन संग्रह कार्यक्रम में बैद्यनाथ प्रसाद भगत, विजय कुमार सिंह, सत्यदेव चौधरी, उमेश जायसवाल, सचिन माधोगड़िया, अनिल महतो, प्रभात चौधरी, मो. सलाउद्दीन, संजीव दास, पप्पू साह, दिलीप पूर्वे, शिबू राम, मंटू पंसारी, नागेन्द्र प्रसाद सिंह, धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, अशोक शर्मा, संजय सेन, लाल जी स्वर्णकार, गोपाल दास, मो. अकरम, भगत साह सहित स्थानीय लोग व भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी