सुपौल:नेपाल प्रभाग के चार बिन्दुओं पर कोसी बनी है आक्रामक

By Edited By: Publish:Thu, 21 Aug 2014 06:28 PM (IST) Updated:Thu, 21 Aug 2014 06:28 PM (IST)
सुपौल:नेपाल प्रभाग के चार बिन्दुओं पर कोसी बनी है आक्रामक

वीरपुर(सुपौल),संवाद सहयोगी :

कोसी नदी के जलस्तर में एकबार फिर हो रही बढ़ोतरी से कोसी के नेपाल प्रभाग में चार बिन्दुओं पर कोसी आक्रामक बनी हुई है जबकि भारतीय प्रभाग में 09 बिन्दुओं पर नदी का दवाब बरकरार है। बुधवार को बराह क्षेत्र एवं कोसी बराज पर जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी है। जलस्तर में हो रही वृद्धि से कोसी ने आक्रामक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। नेपाल प्रभाग के पूर्वी बाहोत्थान बाध के 17.35 किमी स्पर के डाउन स्ट्रीम में तथा 26.00 किमी स्पर पर नदी आक्रामक है। 26.00 किमी स्पर के नोजएप्रोन के दबाव के कारण इस स्पर पर सिंकिंग का क्रम जारी है। इसी तरह पुल्टेगोड़ा के स्पर संख्या 11 एवं 12 पर नदी दबाव बनाते हुए आक्रामक है।

पश्चिमी कोसी तटबंध के सिकरहट्टा मझारी लो बाध के 9.16 किमी के अपस्ट्रीम में नोज के अग्रभाग का क्षरण दबाव के कारण हो रहा है। इसी बाध के 9.40 किमी स्पर के अपस्ट्रीम में लगातार सिंक हो रहा है। इसी बाध के घोघरडीहा से नीचे 34.700 किमी स्पर पर भी दबाव बरकरार है। अब पूर्वी कोसी तटबंध के 18.27 किमी स्पर पर नदी दबाव बरकरार रखते हुए 46.00 किमी , 72.80 किमी , 73.90 किमी एवं 98.00 किमी स्पर पर भी आक्रामक है। इन सभी बिन्दुओं पर विभाग द्वारा कटाव रोकने के लिए कटाव-बचाव का खेल जारी है। और संबंधित अभियंता स्थलों पर कैम्प करते हुए लगातार दोनों प्रभाग के तटबंधों की निगरानी में जुटे हैं। दोनों प्रभाग के समतल एवं नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में जारी बारिश से कोसी का जलस्त्राव बुधवार की सुबह 6 बजे बराह क्षेत्र में 1,52,000 क्यूसेक एवं कोसी बराज पर 1,98,535 क्यूसेक था वहीं 11 बजे बराह क्षेत्र में 1,60,000 क्यूसेक एवं कोसी बराज पर 2,57,335 क्यूसेक बढ़ते क्रम में रिकार्ड किया गया। मुख्य अभियंता ई0 राजेश कुमार का मानना है कि नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी एवं गिरावट से स्परों पर दबाव तो नदी की सामान्य प्रक्रिया है। दोनों प्रभाग पूर्णत: सुरक्षित है।

chat bot
आपका साथी