कोसी में बाढ़ से अब नही है कोई खतरा : विजेन्द्र

By Edited By: Publish:Sat, 09 Aug 2014 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 09 Aug 2014 01:00 AM (IST)
कोसी में बाढ़ से अब नही है कोई खतरा : विजेन्द्र

निर्मली(सुपौल),संवाद सहयोगी : सूबे के वित मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने शुक्रवार को कोसी निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि कोसी में संभावित बाढ़ की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। कहीं से भी किसी प्रकार के खतरे की बात नही है। बाढ़ को लेकर विभागीय अधिकारियों के द्वारा पल-पल का जायजा लिया जा रहा है। संभावित बाढ़ खतरा की सूचना के मद्देनजर सूबे की सरकार हर संभव राहत एवं बचाव कार्य को लेकर सजग है। राजस्व की कोई कमी नही होने दी जायेगी। इसके साथ ही संबंधित रिपोर्ट सौंपा जा रहा है। अनुमंडल मुख्यालय स्थित वर्षो पूर्व बनकर तैयार अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों के पदस्थापना को लेकर हाल में ही वैकेंसी निकाली गयी है। पर्याप्त चिकित्सकों को इस अस्पताल में पदस्थापित किया जाना है। अनुमंडलीय अस्पताल को रेफरल अस्पताल का दर्जा भी शीघ्र मिलना है। पानी टंकी को चालू कराने की दिशा में सरकार ठोस कदम उठाने जा रही है। ग्रामीण इलाकों में भी लोग स्वच्छ पेयजल पी रहे है। कहा कि कोसी रेल महासेतु एवं निर्मली-सकरी आमान परिवर्तन कार्य को गति दिये जाने को लेकर संबंधित विभाग के महाप्रबंधक से इस संबंध में बात चल रही है। कार्य प्रगति पर है। मरौना एवं निर्मली प्रखंड क्षेत्र में बिजली, सड़क, मनरेगा आदि से संबंधित समस्यओं के प्रति उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये जाने की बात कही। इस अवसर पर निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष आश्रम राय, जिप सदस्य जीवनेश्वर साह, एसडीओ अरुण कुमार सिंह, सीओ नरेश कुमार झा, अवध किशोर ठाकुर, प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष लोकेशनाथ मंडल, जदयू के रामचंद्र प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद शर्मा, राम अवतार साह, आमोद सिंह, निशात बोथरा, किशोरी साह, रंजीत नायक, अमित कुमार, अमरदेव कामत सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी