मौनी महाराज की पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रम आयोजित

संसू गुठनी (सिवान) दरौली के चकरी स्थित सिद्ध गुफा योगाश्रम में शुक्रवार की दोपहर में अनंत विभूषित मौनी महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर शिष्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान पूजन भजन-कीर्तन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jun 2022 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2022 06:55 PM (IST)
मौनी महाराज की पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रम आयोजित
मौनी महाराज की पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रम आयोजित

संसू, गुठनी (सिवान) : दरौली के चकरी स्थित सिद्ध गुफा योगाश्रम में शुक्रवार की दोपहर में अनंत विभूषित मौनी महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर शिष्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान पूजन, भजन-कीर्तन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में शिष्य एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और ब्राह्मण भोजन और कन्या भोज कराया गया। पुष्पांजलि के दौरान काशी से आए मौनी महाराज के शिष्य व आचार्य रवि प्रकाश मिश्र ने गुरु पादुका स्तोत्रम का सस्वर पाठ कर माहौल भक्तिमय बना दिया। मौके पर मुख्य रूप से गोपालगंज के इटवा धाम के संत मुकुंद दास महाराज, बरहज के सूरदास कुटी के महंत श्याम सुंदर दास महाराज, भगवानपुर मठ के महंत आनंद पुरी महाराज,पिहुली मठ के महंत राघव दास महाराज, कपिलदेव दास समेत कई संत महात्मा शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्ञान पांडेय, अमरनाथ दुबे, ओमकार दुबे, छोटू,चंदू, निटेश्वर पांडेय आदि का सराहनीय योगदान रहा। पुण्यतिथि पर देवरहा बाबा का किया गया पूजन

योगिनी एकादशी के अवसर पर भारतवर्ष के प्रसिद्ध संत ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा की पुण्यतिथि पर सिद्ध गुफा चकरी योगआश्रम में उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही उनके जीवन काल के चमत्कारों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के आयोजक सिद्ध गुफा चकरी आश्रम के महंत रघुनाथ दास ने बताया कि योगिनी एकादशी के दिन पूज्य मौनीजी महाराज का शरीर पूरा हुआ था। पूज्य महाराज जी अष्टांग योग में परिपूर्ण रहे, उसके साथ ही भारत के विभिन्न संत महात्माओं द्वारा पूज्य महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

chat bot
आपका साथी