रबी महोत्सव सह कृषक प्रशिक्षण का आयोजन

सिवान । बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के प्रागण में रबी महोत्सव व किसान प्रशिक्षण का

By Edited By: Publish:Thu, 26 Nov 2015 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2015 07:33 PM (IST)
रबी महोत्सव सह कृषक प्रशिक्षण का आयोजन

सिवान । बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के प्रागण में रबी महोत्सव व किसान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सीओ वकील सिंह, बीडीओ राजीव सिन्हा, जिला कृषि पधाधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा, प्रमुख किरण कुमारी, प्रखड कृषि समन्यवक गुड्डू श्रीवास्तव, संजय कुमार साह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नन्दलाल राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवलित कर किया।

इसमें प्रखंड के किसानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर श्रीविधि के द्वारा रबी फसलों के उत्पादन के बारे में बतया गया। सरकार द्वारा किसानों के लिए दी जाने वाली डीजल अनुदान, बीज अनुदान खाद अनुदान के बारे में बताया गया। इस अवसर पर सीओ वकील सिंह ने कहा कि किसानो को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधा को लेकर कम लगत और अधिक उत्पादन करनी चाहिए। सरकार किसानों की हर सुविधा दे रहीं हैं, जिस्का लाभ किसान को लेनी चाहिए। किसानों ने जिला कृषि पधाधिकारी के सामने अपनी अनेकों समस्याओं को रखा, जिसको उचित निदान के बारे बताया गया और खेती वैज्ञानिक तरीके से करने की अधिक जोर दिया गया, हालांकि किसान में रामायण यादव, ननद कुमार, अखिलेश सिंह, कपिलदेव यादव, संतोष सिंह सहित अनेकों लोगो ने नीलगाय के द्वारा होने वाली फसल क्षति के बारे में प्रस्ताव रखा। कहा कि नीलगाय हमेशा फसल को बर्बाद कर रही है। कपिलदेव यादव ने कहा कि अधिक मेहनत, महंगा खाद-बीज के द्वारा खेती काफी परिश्रम से किया जाता है जिसे नीलगाय नष्ट कर देता है। खास तौर पर श्रीविधि के द्वारा खेती करने पर काफी जोर दिया गया। इस अवसर पर किसान लालाजी प्रसाद, अमला सिंह, शिव बचन यादव, सुरेन्द्र सिंह, राजेश चौधरी, राम सिंह, उपमुखिया सुनील कुमार सह सुधाशु कुमार सिंह, विश्वास सिंह, अखिलेश शर्मा, अजहर खान, विपिन शर्मा, भोला यादव, लक्ष्मण यादव, राजन यादव समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी