कीमती गहने देने का झांसा देकर महिला से जेवर की ठगी

शहर के डीएवी मोड़ समीप रविवार को एक महिला को तीन महिलाओं ने कीमती गहने की ठगी की ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 04:56 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 04:56 PM (IST)
कीमती गहने देने का झांसा देकर महिला से जेवर की ठगी
कीमती गहने देने का झांसा देकर महिला से जेवर की ठगी

सिवान। शहर के डीएवी मोड़ समीप रविवार को एक महिला को तीन महिलाओं ने कीमती गहने बदलकर ठगी का शिकार बना लिया। घटना के बाद जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक सभी ठग गहने लेकर फरार हो गई। नगर थाना में पहुंच कर महिला ने अपनी आप बीती पुलिस पदाधिकारियों को सुनाई। खबर प्रेषण तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। पीड़िता जीबी नगर थाना क्षेत्र के गोहपुर निवासी आरती देवी है। पीड़िता आरती ने बताया कि वह अपने सुसराल बबुनिया मोड़ से पैदल ही अंदर ढाला बस स्टैंड गाड़ी पकड़ने जा रही थी तभी तीन महिला ने पीछा कर उसे अपनी बातों में फंसा लिया और डीएवी मोड़ से कॉलेज की तरफ लेकर चली गई। इसके बाद उसके पास जो गहने थे उन्हें लेकर दूसरे गहने देने की बात कहकर

ठगों ने अपनी बातों में फंसा दिया। देखते ही देखते सभी ठग गहने लेकर फरार हो गई। जब शोर मचाया तो मदद को कोई नहीं आया। इसके बाद नगर थाना में आकर मामले की जानकारी दी। आरती के पास तीन मंगलसूत्र, एक अंगूठी और एक झुमका था जो लेकर सभी फरार हो गई और उसे एक लोहे का सामान थमा दिया।

chat bot
आपका साथी