सिलिंडर में आग लगने से महिला झुलसी

दारौंदा थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला गांव में गुरुवार की दोपहर एक महिला सिलिंडर में आग लगने से बुरी तरह से झुलस गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 06:24 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 06:24 PM (IST)
सिलिंडर में आग लगने से महिला झुलसी
सिलिंडर में आग लगने से महिला झुलसी

दारौंदा थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला गांव में गुरुवार की दोपहर एक महिला सिलिंडर में आग लगने से बुरी तरह से झुलस गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर में बेलदारी टोला गांव निवासी उमेश पासी की विवाहित पुत्री सपना कुमारी (22) मायके बेलदारी टोला गांव आई हुई थी। गुरुवार की दोपहर किचन में चाय बनाने के लिए सपना ने रसोइघर में प्रवेश किया, जहां पहले से गैस लिक कर रहा था। इसका ध्यान सपना को नहीं आया। उसने जैसे ही गैस ऑन करने के लिए माचिस की तिल्ली को जलाया, जिससे आग लग गई जिसमें सपना बुरी तरह से झुलस गई। आस पड़ोस के लोगों को जब इसकी खबर मिली तो सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए और उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले गए।

chat bot
आपका साथी