इमरजेंसी में फर्श पर दर्द से तड़पती रही महिला, तमाशबीन बने रहे कर्मी

सिवान। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को इंसानियत शर्मसार हो गई। यहां एक बिच्छू के काटने स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Apr 2018 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 14 Apr 2018 05:54 PM (IST)
इमरजेंसी में फर्श पर दर्द से तड़पती रही महिला, तमाशबीन बने रहे कर्मी
इमरजेंसी में फर्श पर दर्द से तड़पती रही महिला, तमाशबीन बने रहे कर्मी

सिवान। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को इंसानियत शर्मसार हो गई। यहां एक बिच्छू के काटने से लहूलुहान हुई महिला को उसके परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, लेकिन उसकी पीड़ा पर किसी भी चिकित्सक और कर्मी ने ध्यान नहीं दिया और उसे बेड तक मुहैया नहीं कराया गया। इस कारण बेसुध होकर जमीन पर ही लेट कर दर्द से कराहती रही और अस्पताल के कर्मी तमाशबीन बने रहे। जब उस पीड़ित महिला पर दैनिक जागरण के रिपोर्टर की नजर पड़ी तो आनन फानन में अपनी कलई छुपाने के लिए कर्मियों ने उसे बेड पर लेटा दिया और उसका इलाज शुरू कर दिया। सदर अस्पताल का यह ऐसा चेहरा इंसानियत को शर्मसार करता है।

मामले में भटवलिया पंचायत के वार्ड 3 की वार्ड सदस्य विजयंती देवी ने बताया कि पचरुखी क्षेत्र के उखई निवासी रामावती देवी को शनिवार को अचानक बिच्छू ने काट लिया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां आधा घंटा तक चिकित्सकों से गुहार लगाती रही पर किसी ने एक नहीं सुना। जब कर्मियों और चिकित्सकों से बेड पर लेटाने के लिए कहा गया कि पहले पर्ची बनवा कर लाइये तब इलाज होगा और बेड दिया जाएगा। इतने में दर्द से परेशान रामावती देवी बेहोश होकर गिर गई और जमीन पर ही उसे लेटे छोड़ दिया गया। इसी बीच जब दैनिक जागरण की नजर पीड़िता पर पड़ी तो कर्मियों ने उसे उठाकर आनन फानन में बेड पर लेटा दिया और उसका इलाज शुरू कर दिया।

chat bot
आपका साथी