राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र व प्रदेश सरकार पर प्रहार

देश के बदलते हालात पर लोग काफी दुखी हैं। महंगाई अपने चरम सीमा पर है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 09:18 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 09:18 PM (IST)
राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र व प्रदेश सरकार पर प्रहार
राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र व प्रदेश सरकार पर प्रहार

सिवान। देश के बदलते हालात पर लोग काफी दुखी हैं। महंगाई अपने चरम सीमा पर है। देश की सत्ता साम्प्रदायिक शक्तियों के गोद में है। बीजेपी धर्म पर राजनीति कर देश को बांट रही है। यह बातें हिना शहाब ने जीरादेई के नरेंद्रपुर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। पूर्व मंत्री अवधबिहारी चौधरी ने कहा कि वर्तमान सांसद के पास झूठी घोषणा के सिवा अब कुछ नहीं बचा है। इससे जिले की जनता को सावधान रहना होगा। उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार को गरीब विरोधी तथा घोषणाओं की सरकार बताया। वहीं जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। मंच का संचालन राजद नेता हरेंद्र ¨सह, कृष्णा देवी, नागेंद्र ¨सह,

सुभाष पटेल, शिवजी यादव, पारस पांडेय, सत्येंद्र मिश्रा, अजय चौहान, उमेश यादव, प्रयाग यादव, राज कुमार चौधरी, कयूम अंसारी,चंद्रिका यादव, हरिशंकर यादव, बलिस्टर यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी