दुष्कर्म में असफल होने पर मनचलों ने की पूरे परिवार की पिटाई

सिवान। महाराजगंज थाना क्षेत्र के गांव के मनचलों द्वारा दुष्कर्म में असफल होने पर पीड़िता, उसकी मां ए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 09:23 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 09:23 PM (IST)
दुष्कर्म में असफल होने पर मनचलों ने की पूरे परिवार की पिटाई
दुष्कर्म में असफल होने पर मनचलों ने की पूरे परिवार की पिटाई

सिवान। महाराजगंज थाना क्षेत्र के गांव के मनचलों द्वारा दुष्कर्म में असफल होने पर पीड़िता, उसकी मां एवं नाबालिग भाई की बेरहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की अल सुबह शौच के लिए जा रही थीं, इसी बीच गांव के धर्मेंद्र साह एवं मनोज साह ने रास्ते में रोक कर पहले छेड़खानी की और बाद में दोनों युवतियों से दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन दोनों युवतियों द्वारा शोर मचाने के बाद दुष्कर्म में असफल दोनों मनचले फरार हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी दोनों युवतियों ने अपनी मां से दी। जब उसकी मां ने इस घटना के बारे में मनचलों के घर जाकर शिकायत की तो मनचले युवक मनोज कुमार के पिता वीरन साह आगबबूला हो गए और लाठी-डंडे से पीड़िता की मां की जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भागी। बाद में मनचले धर्मेंद्र साह, मनोज कुमार एवं वीरन साह ने पीड़िता के के दरवाजे पर पहुंचकर दोनों सगी बहन पीड़िता, उसकी मां तथा भाई बिट्टू कुमार की जमकर पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी भय एवं दहशत के माहौल में जी रही हैं, क्योंकि घटना को अंजाम देने वाले हमलावर पुन: दोनों सगी बहन संग सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर देने की धमकी दे रहे हैं। इधर इस घटना को लेकर जब पीड़िता स्थानीय थाना की शरण में न्याय के लिए गई तो महाराजगंज थानाध्यक्ष ने सभी पीड़ित को डांट-फटकार कर भगा दिया। वहां न्याय नहीं मिलने के कारण पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।

chat bot
आपका साथी