बैठक में प्रजापति समाज को एकजुट होने का किया आह्वान

सिवान। समाज सरकार की उपेक्षाओं का शिकार है। बिना राजनीति में इनकी भागीदारी के समाज का विकास संभव नही

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 04:35 PM (IST)
बैठक में प्रजापति समाज को एकजुट होने का किया आह्वान
बैठक में प्रजापति समाज को एकजुट होने का किया आह्वान

सिवान। समाज सरकार की उपेक्षाओं का शिकार है। बिना राजनीति में इनकी भागीदारी के समाज का विकास संभव नहीं है। यह बातें नारद पंडित ने गुठनी प्रखंड के बिस्वार गांव में बिहार राज्य प्रजापति समन्वय समिति की सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरे बिहार के कुम्हार एकजुट होकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दें और सभी के सहयोग से ही प्रजापति समाज का विकास संभव है। उन्होंने पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी कुम्हार भाईयों को एकजुट होने का आह्वान किया। मथुरा पंडित ने भी कुम्हार भाईयों को एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर विनोद प्रजापति, महेश प्रजापति, कैलाश पंडित, लक्ष्मण पंडित, विक्रम पंडित, रामएकबाल प्रसाद, चंद्रमा प्रसाद, केदार पंडित, मुकेश पंडित सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी