महिला हत्यारोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस कर रही छापेमारी

सिवान। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानुपर खैराटी गांव में सोमवार की अल सुबह हुई जितेंद्र यादव की पत्नी ल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 10:02 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 10:02 PM (IST)
महिला हत्यारोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस कर रही छापेमारी
महिला हत्यारोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस कर रही छापेमारी

सिवान। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानुपर खैराटी गांव में सोमवार की अल सुबह हुई जितेंद्र यादव की पत्नी लालसा देवी की हत्या के दूसरे दिन भी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जाता है। परिजनों ने महिला का दाह संस्कार मंगलवार को कर दिया कारण कि पोस्टमार्टम कराने में काफी विलंब हुई थी। इस हत्या को ले परिजनों एवं आसपास के लोगों में काफी आक्रोश है। मृतक के तीन

नाबालिग बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार अपनी मां की याद कर रो-रो रहे हैं जिन्हें आसपास को लोग सांत्वना दे रहे हैं। मृतका के पति जितेंद्र यादव हृदय रोग से ग्रसित हैं और उनका इलाज बाहर चल रहा है। बच्चों की परवरिश कैसे होगी इसकी ¨चता उन्हें सता रही है। इस मामले में मृतका के पति के बयान पर थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 12/19 दर्ज की गई है जिसमें हरेंद्र यादव, विपिन यादव एवं नंद कुमार को नामजद किया गया है।पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सभी आरोपित घर छोर फरार बताए जाते हैं।

chat bot
आपका साथी