परशुराम बने गृहरक्षा वाहिनी संघ के अध्यक्ष

सिवान। बिहार गृहरक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय समिति के निर्देश पर रविवार को सिवान श

By Edited By: Publish:Tue, 27 Sep 2016 02:50 AM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2016 02:50 AM (IST)
परशुराम बने गृहरक्षा वाहिनी संघ के अध्यक्ष

सिवान। बिहार गृहरक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय समिति के निर्देश पर रविवार को सिवान शाखा का चुनाव वाहिनी कार्यालय के प्रांगण में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर के पर्यवेक्षण व प्रदेश सचिव हरेन्द्र सिंह के देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस मोके पर प्रदेश से नियुक्त चुनाव समिति के सदस्य श्यामदेव सिंह व सुनील कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। चुनाव के मतगणना के बाद प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि चुनाव में परशुराम सिंह को अध्यक्ष, ओमप्रकाश ओझा को उपाध्यक्ष, उपेन्द्र कुमार यादव को सचिव, शिवजी प्रसाद गुप्ता व श्रीनिवास सिंह को उपसचिव एवं ओमप्रकाश सिंह व रमाशंकर यादव को कार्यालय सचिव पद के लिए निर्वाचित घोषित किया जाता है। श्री ठाकुर ने बताया कि परशुराम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 275 मतों से पराजित किया। शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने संघ के सभी सदस्यों, जिला प्रशासन व वाहिनी के जिला समादेष्टा के प्रति आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी