भाजपा के पक्ष में लोग एकजुट : मनोज

सिवान। रघुनाथपुर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है। अपराधमुक्त समाज व विकास के मुद्दे पर ल

By Edited By: Publish:Wed, 14 Oct 2015 06:24 PM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2015 06:24 PM (IST)
भाजपा के पक्ष में लोग एकजुट : मनोज

सिवान। रघुनाथपुर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है। अपराधमुक्त समाज व विकास के मुद्दे पर लोग जाति धर्म की दीवार तोड़कर भाजपा के पक्ष में एकजुट हो चुके हैं। यह बातें रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा के क्रम में कही। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वालों से सावधान रहने की जरूरत है।

रघुनाथपुर की जनता क्षेत्र में अमनचैन व शांति के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए संकल्पित है। जंगलराज वाले दिनों को किसी कीमत पर आने नहीं देगी। श्री सिंह ने क्षेत्र के छपिया, जुड़कन, मड़कन, छाता, सुरापुर, दारोगा हाता, नवादा, हरपुर, नरहन आदि गांवों में मतदाताओं के घर-घर जाकर जीत का आशीर्वाद मांगा। उनके साथ जिला पार्षद विनोद दुबे, राहुल तिवारी, नंदकिशोर यादव, राजलाल यादव, धनेशर यादव, मंटू सिंह, संजय सिंह, पूर्व मुखिया राजाराम साह, राकेश श्रीवास्तव, सुदेश महतो, भीम पाण्डेय आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी