अब मई में मनेगा चंपारण सत्याग्रह दिवस

सिवान। स्थानीय गांधी आश्रम में सोमवार को वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता रामपारस ¨सह की अध्यक्षता में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Apr 2017 03:05 AM (IST) Updated:Tue, 25 Apr 2017 03:05 AM (IST)
अब मई में मनेगा चंपारण सत्याग्रह दिवस
अब मई में मनेगा चंपारण सत्याग्रह दिवस

सिवान। स्थानीय गांधी आश्रम में सोमवार को वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता रामपारस ¨सह की अध्यक्षता में गांधी आश्रम सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 28 अप्रैल को गांधी आश्रम में चंपारण सत्याग्रह दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले मुख्य कार्यक्रम को अब मई में आयोजित किया जाएगा। अपरिहार्य कारणों से इसका समय बढ़ाया गया । मई के प्रथम सप्ताह में कार्यक्रम का दिन व समय का निर्धारण किया जाएगा।

गांधी दर्शन तथा गांधीवादी विचारकों से संपर्क कर कार्यक्रम में आने की अनुमति प्राप्त की जा रही है। इसमें शास्त्रीय गायकों को भी बुलाया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह को यादगार बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। मौके पर प्रो. सूर्यदेव प्रसाद, सुरेंद्र कुमार ¨सह, कृष्णा जी, मेही मियां, लुकमान अंसारी, वशिष्ठ पांडेय, देवीलाल शर्मा, संत विद्यार्थी जी महाराज, बागेश्वर प्रसाद, जयप्रकाश शर्मा, ललन ¨सह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी