भूमि विवाद में दो महिला समेत चार घायल

सिवान। मैरवा थाना क्षेत्र के पुखड़ेरा में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिला समेत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jun 2018 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jun 2018 05:50 PM (IST)
भूमि विवाद में दो महिला समेत चार घायल
भूमि विवाद में दो महिला समेत चार घायल

सिवान। मैरवा थाना क्षेत्र के पुखड़ेरा में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। मारपीट में घायल पक्ष ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी को आवेदन दिया है। पुखड़ेरा के हरेराम शर्मा और पारस शर्मा के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। शनिवार को कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में हरेराम शर्मा और उनकी पत्नी सविता देवी, पुत्र सत्यम शर्मा और पुत्रवधू रेखा देवी घायल हो गए। हरेराम शर्मा द्वारा दिए गए आवेदन में पारस शर्मा और उनके परिवार के आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है।

chat bot
आपका साथी