सड़क पर लावारिस पड़ा मिला शव; मौत को ले तरह-तरह की चर्चाएं, घर पहुंचते ही मचा कोहराम

बिहार के सिवान में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई लेकिन उसके साथ रहे दूसरे युवक ने इसकी जानकारी नहीं दी। बाद में पुलिस ने शव को बरामद किया।

By Edited By: Publish:Sat, 14 Mar 2020 04:29 PM (IST) Updated:Sat, 14 Mar 2020 04:29 PM (IST)
सड़क पर लावारिस पड़ा मिला शव; मौत को ले तरह-तरह की चर्चाएं, घर पहुंचते ही मचा कोहराम
सड़क पर लावारिस पड़ा मिला शव; मौत को ले तरह-तरह की चर्चाएं, घर पहुंचते ही मचा कोहराम

सिवान, जेएनएन। सड़क दुर्घटना में मारे गए दीपक कुमार का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। स्वजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। रिश्तेदार समेत काफी संख्या में लोग ढाढ़स बंधाने में जुटे रहे।

मिली जानकारी के अनुसार सिवान के बरौली थाना क्षेत्र के नवादा ढ़ाला के समीपअज्ञात वाहन की चपेट में आने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई थी। अगली सुबह बरौली थाने की पुलिस ने शव बरामद किया। मृतक के पार मिले आधार कार्ड से पुलिस ने शव की पहचान की।

ग्रामीणों के अनुसार दीपक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहन रीता कुमारी, रानी कुमारी तथा प्रीति कुमारी अभी पढ़ाई कर रही हैं। पिता शिवकुमार राय घर पर ही रहकर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। तथा मां सुनीता देवी सिवान के नबीगंज प्रखंड के खवासपुर मालिकाना स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं।

दीपक दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। स्वजनों ने बताया कि वह दो-तीन माह पूर्व अपने चचेरे भाई की शादी में घर आया था। दोनों बहनों को इंटर तथा मैट्रिक की परीक्षा दिलाने के लिए घर पर हीं रुक गया था। 

दीपक के पड़ोसी बद्री चौधरी की भगिनी की बरात गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव से आनेवाली थी। बद्री चौधरी के पुत्र सोहन चौधरी तथा दीपक कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर फुलवरिया जा रहे थे। उसी दौरान बरौली थाना क्षेत्र के नवादा ढ़ाला के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से सोहन चौधरी का कुछ पता नहीं चल पाया है तथा उसके घर के सभी लोग फरार हैं। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दुर्घटना होने के बाद भी सोहन द्वारा किसी तरह की सूचना नहीं दी गई, इसे लेकर अन्‍य आशंकाएं भी हैं।

मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर बरौली थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी बसंतपुर थाने को दी। थाना द्वारा स्थानीय मुखिया संचय भारद्वाज उर्फ सोनू को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद स्वजन बरौली थाना पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी