धूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव

सिवान। महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार की शाम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 06:48 PM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 06:48 PM (IST)
धूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव
धूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव

सिवान। महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार की शाम धूमधाम से मनाया गया।

इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसका उद्घाटन एसडीओ अखिलेश कुमार ¨सह, एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि

महाराजगंज में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय परिवार ने एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विद्यालय के निदेशक

सीओ पुनुस को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों को अच्छी शिक्षा देना पहला कर्तव्य है। इस तरह के कार्यक्रम से बचमें प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। निदेशक ने दोनों पदाधिकारियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। छात्रा सुनिधि और पार्टी ने प्रार्थना गीत, तनु एंड पार्टी ने स्वागत गीत, आदित्य एवं सोनी ने गणेश डांस, अंकिता और पार्टी ने परी डांस, सिमरन और पार्टी ने राजस्थानी डांस, समीर एवं आरजू ने ब्रज गीत, विकास और पार्टी ने जलवा-जलवा पर भावनृत्य पेश कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी, सर्किल इंसपेक्टर अभिनंदन मंडल, थानाध्यक्ष देवकिशोर प्रसाद, वार्ड पार्षद शक्ति शरण, अखिलेश कुमार ¨सह, सुभाष ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी