हजारों की संख्या में जिले से पटना जाएंगे शिक्षक

जासं, सिवान : परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार अकेला क

By Edited By: Publish:Sat, 20 Dec 2014 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 20 Dec 2014 06:19 PM (IST)
हजारों की संख्या में जिले से पटना जाएंगे शिक्षक

जासं, सिवान : परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार अकेला की अध्यक्षता में डायट कालेज में हुई। इसमें 22 दिसंबर को पटना में आयोजित आंदोलन व हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई। साथ ही अधिक से अधिक की संख्या में शिक्षकों से पटना में पहुंचने की अपील की गई।

प्रमंडलीय अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश के नियोजित शिक्षकों की मांगों की लगातार हो रही अनदेखी व सरकार द्वारा दिये जा रहे कोरे-कोरे आश्वासनों से तंग आकर परिर्वतनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने आंदोलन करने का शंखनाद किया था। इसी को ले नियोजित शिक्षक हड़ताल पर रहते हुए पटना जाएंगे और तब तक डटे रहेंगे जब तक सरकार वेतनमान की घोषणा नहीं कर देती है। महासचिव रामप्रीत विद्यार्थी ने जिले के सभी नियोजित शिक्षकों से हड़ताल पर रहकर अधिक से अधिक की संख्या में पटना पहुंचने की अपील की। इस मौके पर विवेक पटेल, साहेब सिंह विजेता, महेश प्रभात, शैलेन्द्र पांडेय, मनोज कुमार, अशोक कुमार, नबीरसूल अंसारी, राजकुमार, राजीव कुमार, प्रभात कुमार, केशव कुमार, अतिश कुमार, मनीष कुमार, रंजन राय, चंद्रमा प्रसाद, संजय यादव, सुगंधी देवी, सावित्री देवी, शर्मिला चौधरी, संतोष सिंह, राजेश यादव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी