श्रद्घाजंलि सभा में श्रीकांत को शहीद की उपाधि

जासं, सिवान : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रो.अभिमन्यु कुमार सिं

By Edited By: Publish:Tue, 25 Nov 2014 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 25 Nov 2014 05:54 PM (IST)
श्रद्घाजंलि सभा में श्रीकांत को शहीद की उपाधि

जासं, सिवान : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रो.अभिमन्यु कुमार सिंह के नेतृत्व में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया। इसमें सांसद प्रवक्ता श्रीकांत भारतीय के तैल चित्र पर नम आंखों से पुष्प अर्पित किया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखते हुए परम पिता परमेश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

मंगलवार को भाजपा पार्टी कार्यालय पर भाजपा के सांसद ओम प्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु सिंह, विधायक व्यासदेव प्रसाद के अलावा पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व शहर के सैकड़ों व्यवसायी उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में स्व.भारतीय को पार्टी का कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता बताया। उन्होंने भारतीय को शहीद की उपाधि देते हुए ईश्वर से इस दु:ख की घड़ी में उनके परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करने की भी कामना की। श्रद्धाजंलि सभा में विधायक रामायण मांझी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामाकांत पाठक, पूर्व कुलपति राजदेव सिंह, योगेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार रोज, राहुल तिवारी, सरोज सिंह राणा, संजय पांडेय, ललन राय, नंद प्रसाद चौहान, अजय शर्मा, प्रखंड प्रमुख विनय सिंह, रंजना श्रीवास्तव, सुधीर जायसवाल, देवेन्द्र गुप्ता, अवधेश श्रीवास्तव, बाल्मिकी यादव, प्रदीप सिंह, दीप नारायण ंिसह, दीनानाथ पटेल, जय प्रकाश गुप्ता, नव कैलाश बिहारी, राजेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, गणेश कसेरा, टुनटुन कुमार, विद्या विनोद, संतोष सोनी, शंकर प्रसाद, सुभाष चौहान, हीरालाल सोनी, गोविंद पांडेय, सुग्रीव सोनी, ओम प्रकाश जायसवाल, राजन साह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी